fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

वाह! चंदौली के इस गांव ने बढ़ाया एक कदम स्वच्छता की ओर

चंदौली। चकिया क्षेत्र के मैनपुर और मुड़हुआ उत्तरी गांवों को नजीर के तौर पर देख सकते हैं। यहां पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल स्वच्छता मिशन को नया आयाम दे रही है। शनिवार को पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालयों को ग्राम सभा को हैंडओवर कर दिया गया।


ग्राम पंचायत मैनपुर, मुड़हुआ उत्तरी में निर्मित अत्याधुनिक शौचालयों का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फीता काटकर उद्धाटन किया। इसके साथ ही शौचालय ग्रामीणों के लिए सुलभ हो गए। सामुदायिक शौचालय के बेहतर रखरखाव और साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंप दी गई। ग्राम प्रधानों ने भी भरोसा दिलया कि शौचालय हमेशा साफ-सुथरा रहेंगे और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान मैनपुर ग्राम प्रधान ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मुड़हुआ उत्तरी ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश उपाध्याय, पंचायत अधिकारी अशोक कुमार व समूह की महिला अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!