fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौलीः कुछ इस तरह होगी विधान सभा चुनाव मतगणना, विधानसभावार लगाए जाएंगे 14-14 टेबल

चंदौली। विधानसभा चुनाव की मतगणना मुख्यालय स्थित नवीन मंडी में दस मार्च को होगी। इसके लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। इसके अलावा आरओ का एक और टेबल लगाया जाएगा। प्रत्याशियों को मतगणना के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन करना होगा। उन्हें आठ मार्च की शाम पांच बजे तक मतगणना एजेंट की सूची आरओ के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। एजेंट को पास जारी किए जाएंगे।

विधानसभा के मतों की गणना के लिए लगाए गए प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी अपना एक एजेंट नियुक्त कर सकता है। मतगणना के लिए सुबह आठ बजे बजे ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकालकर सील खोली जाएगी। इस दौरान पारदर्शिता के लिए अभिकर्ता मौजूद रह सकते हैं। इसको लेकर नवीन मंडी में तैयारी कराई जा रही है। मंडी से दोनों हाल में मतगणना कराई जाएगी। टेबल के चारों तरफ बैरिकेडिंग व जाली लगाई जाएगी। एजेंट के जाली के बाहर से मतगणना की प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल पर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बोले, मतगणना स्थल के अंदर सिर्फ पास वाले लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर पेयजल, सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!