
चंदौली। पीडीडीयू नगर शहर स्थित वंदना मेडिकेयर की ओर से आगामी 28 जून को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजकीय महिला चिकित्सालय के समीप स्थित वंदना मेडिकेयर परिसर में आयोजित होगा।
शिविर में मरीजों को नि:शुल्क ओपीडी परामर्श की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्त जांच रियायती दरों पर की जाएगी। पुरुषों में प्रोस्टेट संबंधी रोगों की पहचान के लिए मुफ्त पीएसए जांच तथा नि:शुल्क यूरोफ्लोमेट्री टेस्ट की भी व्यवस्था रहेगी।
शिविर में यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता, न्यूरोसर्जन डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वरिना आनंद एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार सिंह मरीजों को परामर्श देंगे। आयोजकों ने क्षेत्रीय लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

