मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद विंध्य कारिडोर योजना की जानकारी ली। पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि वैसे तो माँ विन्ध्यवासिनी धाम विश्व स्तर पर पहले से ही प्रचलित है। पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विन्ध्य कॉरिडोर से इसे नई पहचान मिलेगी। इसकी पूर्णता के पश्चात यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधाएं प्राप्त होने के साथ स्थानीयों के विकास में भी अत्यंत लाभकारी होगा। पर्यटकों की संख्या में भी बड़ा इजाफा होगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण किया जा रहा है , जिनमे से कई स्थानों को विकसित किया जा चुका है। वर्तमान सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक राज्य है। पर्यटन के लिहाज से तो विदेशी पर्यटकों के आगमन के लिहाज से दूसरे स्थान पर। विन्ध्य कॉरिडोर से किसी को भी कोई नुकसान नहीं होगा। मंत्री ने कहा कि यहां की जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो यहां के राज्यमंत्री व नगर विधायक के समक्ष अपनी बात रख सकते हंै , इनके माध्यम से मुख्यमंत्री तक इनकी बातों को पहुँचाया जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल , नगर विधायक रत्नाकार मिश्र , अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह , पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार आदि मौजूद रहे ।
On The Spot
खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।
Read Next
June 16, 2021
भाजपा जिला पंचायत सदस्य भू-माफिया घोषित, मुश्किल हो गई आगे की डगर
February 23, 2021
लाकडाउन से पहले उखड़ी तो अब तक बन नहीं पाई चंदौली के इस गांव की सड़क, ग्रामीण परेशान
February 16, 2022
प्राचार्य हैं लेकिन दो असलहे रखते हैं सकलडीहा से बसपा प्रत्याशी जयश्याम त्रिपाठी, करोड़ों की संपत्ति
September 22, 2020
देखिए बालीवुड के मशहूर सिंगर ने क्या गा दिया सीएम योगी के सामने
March 31, 2022
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हुए सेवानिवृत्त, साथियों ने दी भावभीनी विदाई, वक्ता बोले, हमेशा याद रहेगा कार्यकाल
May 19, 2022
गहमागहमी के बीच एलबीएस छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, अभिषेक बने अध्यक्ष
November 2, 2021
चंदौलीः अपराधियों ने दिया सनसनीखेज घटना को अंजाम, चोरी के बाद फूंक दी अधिवक्ता की बोलेरो, पास में बंधी बछिया भी मरी
February 27, 2021
बर्निंग ट्रेन बनने से बची श्रमजीवी एक्सप्रेस, ब्रेक बाइंडिंग से लगी आग, मची खलबली
May 25, 2021
चंदौलीः शपथ ग्रहण कर चहके नवनिर्वाचित प्रधान, हाथ में आई गांव की बागडोर
May 22, 2021