fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन चंदौली में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल, कालेज व दफ्तर

चंदौली। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को चंदौली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने जिले में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान स्कूल, कालेज व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

 

दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन होगा। वहीं दीपोत्सव मनाया जाएगा। सरकारी दफ्तरों और मंदिरों को सजाया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पीएम मोदी के आह्वान पर सफाई अभियान चल रहा है। ऐसे में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मना सकें।

Back to top button