fbpx
चंदौलीराज्य/जिलासंस्कृति एवं ज्योतिष

चंदौलीः घुरहुपुर की पहाड़ियों पर गूंजा बुद्धम् शरणम् गच्छामि, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दर्ज कराई उपस्थिति

मुरली श्याम

चंदौली। इलिया क्षेत्र के घुरहूपुर में बुधवार को बौद्ध महोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भगवान बुद्ध के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर पूजन अर्चन किया। बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मम् शरणम् गच्छामि के उद्घोष से बौद्ध स्थल की पहाड़ियां गुंजायमान हो उठीं।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म दुनिया में सर्वाेपरि है। अहिंसा, करुणा, दया तथा मानवता का संदेश देकर भगवान बुद्ध ने मानव को सत्य के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया। कहा कि भगवान बुद्ध ने कहा कि आपके पास जो कुछ भी है उसे बढ़ा चढ़ा कर मत बताइए और ना ही दूसरों से ईष्या कीजिए, घृणा प्रेम से खत्म होती है। यह शाश्वत सत्य है, स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है और संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है। उन्होंने समस्त मानव जाति को जो संदेश दिया है उसे आत्मसात कर हम सभी मानवता, भाईचारा और प्रेम का वातावरण बना सकते हैं।
इस अवसर पर डॉक्टर सुनील मौर्य, रमाशंकर राजभर, महेंद्र राजभर, भंते चंदन, श्रवण कुमार, लालजी मौर्य, दशरथ, वासदेव, राजू ,भरत बिंद, सुभाष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वशिष्ठ मौर्य ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!