fbpx
क्राइमचंदौली

महिलाओं को कमरे में बंद कर चोरों ने माल किया पार, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस

चंदौली। बबुरी थाना के भदौरिया गांव निवासी राजेश कुमार के घर में बुधवार की देर रात घुसे चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर शौचालय की छत पर चढ़कर मकान के अंदर दाखिल हुए। वहीं महिलाओं को कमरे के अंदर बंदकर घटना को अंजाम दिया। महिलाओं को शोर न मचाने के लिए धमकाया। हालांकि, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।

 

परिजनों के अनुसार बुधवार की रात खाना खाने के बाद महिलाएं घर के अंदर सो रही थीं। जबकि पुरूष बाहर थे। देर रात लगभग दो बजे शातिर चोर घर के समीप स्थित शौचालय की छत पर चढ़कर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। आवाज सुनकर महिलाओं की नींद खुल गई। हालांकि हथियारबंद चोरों ने उन्हें धमकाकर कमरे के अंदर बंद कर दिया। शोर न मचाने के लिए धमकाया। भुक्तभोगी के अनुसार लगभग डेढ़ लाख रुपये चोरी हुए हैं। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। एसओ अतुल प्रजापति ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!