fbpx
क्राइमचंदौली

एक थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने प्रेमिका की ले ली जान, शादी से इनकार करने पर दोनों में हुआ था झगड़ा

चंदौली। पीडीडीयू नगर के रविनगर में 32 वर्षीय महिला रेलकर्मी खुशबू की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान प्रेमिका ने प्रेमी को एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे भन्नाए प्रेमी ने उसे बेड पर पटककर गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने उसे गुरुवार को शास्त्री कालोनी मोड़ के समीप गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में गिरफ्तारी के बाबत जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि महिला रेलकर्मी खुशबू का ओड़वार निवासी बिट्टू से प्रेम प्रपंच चल रहा था। खुशबू के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। वहीं बिट्टू की पत्नी भी मर चुकी है। वह भी रेलवे में ठेकेदार के अधीन वेल्डिंग का काम करता था। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका व खुशबू के बीच विगत अप्रैल माह से प्रेम संबंध चल रहा था। वह रविनगर के उस किराए के मकान में भी आता-जाता था जहां खुशबू रहती थी। वह खुशबू से शादी करना चाहता था। लेकिन वह आनाकानी कर रही थी। 27 सितंबर को खुशबू ने अपने मोबाइल से आरोपित को फोन कर बताया कि उसकी माहवारी रुक गई है। इस पर आरोपित प्रेगनेंसी किट लेकर उसके कमरे पर पहुंचा। खुशबू ने किट को रैक में रख दिया। इसके बाद आरोपित ने उससे शादी की बात शुरू कर दी। खुशबू ने बताया कि उसके परिवार वाले राजी नहीं हो रहे हैं। आरोपित ने खुशबू के परिवार से बात करने को कहा और उसका मोबाइल लेने लगा। इसी बीच दोनों में छीनाझपटी हो गई और महिला ने प्रेमी को एक थप्पड़ जड़़ दिया। इससे भन्नाए आरोपित ने उसे बेड पर पटककर गला दबा दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मृतका के कमरे के रैक से प्रेगनेंसी किट बरामद की।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!