fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

रक्षा मंत्री के गांव के इंजीनियर प्रधान संभालेंगे चकिया प्रधान संघ की कमान

संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। प्रधान संघ ब्लाक इकाई की बैठक गुरुवार को चकिया नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय में हुई। इस दौरान गहमा-गहमी के बीच चकिया ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष का पुनः चयन किया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री के गांव भभौरा के प्रधान इंजीनियर अवधेश यादव को ब्लाक अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। ब्लाक के 89 में से 65 ने अवधेश यादव को अपने प्रमाण पत्र के जरिए समर्थन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ सम्मान भी किया गया।


निर्वाचित होने के बाद ब्लाक अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए इसका का सुचारु रूप से विस्तार किया जाएगा। संघ हमेशा प्रधानों के दुख और संघर्ष में शामिल होकर उनकी मदद करेगा। यदि प्रधानों को हमारी जरूरत आधी रात को भी पड़ेगी तो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा। किसी भी समस्या पर एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान केराडीह ग्राम प्रधान जसवंत कुमार, प्रधान मारकंडे, डा. केके जमुआ, सीमा देवी लठौरा, त्रिलोकी प्रसाद, सीमा गुप्ता सिकंदरपुर, साधना यादव, विजय कुमार, महेश सिंह शिकारगंज, हिनौती रामदेई, पंडी राजेश कुमार, त्रितौड़ी मीरा यादव, बरुहिया पुष्पा देवी, परवीन, डहिया राजेश कुमार गुप्ता, विनय प्रताप डवरी कला, ओम प्रकाश, पारथ नाथ सहित कई गांव के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!