fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः गंगा घाट पर मिले प्रेमी युगल के शवों की हुई शिनाख्त, परवान न चढ़ सका कच्ची उम्र का प्यार

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर गुरुवार को मिले प्रेमी युगल के शवों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। किशोर और किशोरी दीया गांव के निवासी रहने वाले थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। परिवार के लोग दोनों के प्यार में बाधक बने तो उन्होंने आत्मघाती कदम उठाते हुए गंगा नदी में छलांग लगा दी। कच्ची उम्र का प्यार परवान नहीं चढ़ सका और हाथ बांध कर दोनों नदी में कूद पड़े। मृतक 16 वर्षीय किशोर दसवीं का छात्र था जबकि किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती थी।


पुलिस के अनुसार दीया गांव निवासी सुभाष यादव का 16 वर्षीय राहुल यादव गांव की ही 14 वर्षीय किशोरी खुशी यादव से प्यार करता था। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिला करते थे। एक दिर के लोगों ने दोनों को मिलते-जुलते देख लिया। किशोरी और किशोरी के परिजनों ने उन्हें डांटा फटकारा और एक दूसरे से मिलने से मना किया। परिवार की सख्ती बढ़ती और प्यार में बाधा उत्पन्न हुई तो विगत तीन दिन पूर्व दोनों छोड़ कर भाग गए। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने उसी दिन गंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों के ही परिजन उन्हें ढूंढ रहे थे कि गुरुवार को नरौली गंगा घाट पर उतराया शव मिला। सीओ सकलडीहा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत ही असल वजह सामने आ पाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!