fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौली में दो मार्च को आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, यहां करेंगे जनसभा, तैयारी में जुटा संगठन

चंदौली। गृहमंत्री अमित शाह दो मार्च को बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। संगठन गृहमंत्री की जनसभा को सफल बनाने में जुटा है। वहीं प्रशासन को आधिकारिक प्रोटोकाल का इंतजार है। गृहमंत्री जनसभा में सरकार के विकास कार्य व पार्टी की नीतियां गिनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं में भी जोश भरेंगे।

जिले में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होगा। ऐसे में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम लगने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में दो मार्च को गृहमंत्री अमित शाह बाल्मीकि इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री के आगमन का कार्यक्रम तय होने के बाद संगठन इसको सफल बनाने में जुट गया है। जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बेस वोट बैंक की बदौलत सकलडीहा विधानसभा को सपा का गढ़ मानी जाती है। ऐसे में यहां गृहमंत्री की जनसभा आयोजित कराई जा रही। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले शाह की जनसभा का कितना असर होगा, यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा। बहरहाल, संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि इसका सकारात्मक संदेश जनता में जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिली है। इसको लेकर संगठन तैयारी कर रहा है।

Back to top button