fbpx
राजनीतिराज्य/जिलावाराणसी

भाजपाजनों ने मनाया चहेते पीएम का जन्मदिन, जानिए किस जिले में क्या आयोजन


वाराणसी/चंदौली/मीरजापुर। भाजपाजनों ने गुरुवार को अपने चहेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान विविध आयोजन किया गए। कहीं मंदिर में पूजा अर्चना हुई तो कहीं दिव्यांगों में ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

वाराणसी में हुए विविध आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ काशी में गंगा तट पर दूध व केशर जल से अभिषेक हुआ। अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज के 21 वैदिक बटुकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन व धर्मार्थ राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के साथ मां गंगा का पूजन के उपरांत दूध व केशर जल से अभिषेक किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन शुक्ला, विनय यादव, वेदमूर्ति शास्त्री, सुनील शर्मा, राजू बाजोरिया, मुन्ना रस्तोगी, उदित नारायण मिश्रा, दिलीप तुलस्यानी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बड़ागांव में समाजसेवी दीपक सिंह द्वारा गरीब असहाय लोगों में अन्नदान कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रिंस पांडेय, अनुज सिंह, आजाद त्रिपाठी, घनश्याम गुप्ता, सचिन मिश्रा, दीपक पाठक, अतुल तिवारी एवं शैलेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे। वाराणसी के लोकप्रिय सांसद नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर माधोपुर स्थित शुलटंकेश्वर महादेव मंदिर पर रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिये सुबह सात बजे मंदिर के पुजारी राजेंद्र गिरी के साथ रुद्राभिषेक तथा हवन पूजन किया।

चंदौली में भी मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का 70 आवा जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्वाह्न 11 बजे कुष्ठ रोगियों में किट का वितरण किया गया। वितरण विधायक माननीय सुशील सिंह और जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने किया। दोपहर को जिला कार्यालय पर केक काटने के साथ गरीबों में 70 किलो लड्डू बांटा गया। विधायक सुशील सिंह, विधायक शारदा प्रसाद और जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने दिव्यांग जनों में ट्राइसाइकिल, छड़ी और कान की मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, उदय प्रताप पप्पू, अनिल तिवारी, शशि शंकर सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवराज सिंह, हरिवंश उपाध्याय, डॉक्टर केएन पांडेय, जितेंद्र पांडेय, राकेश मिश्रा, आशुतोष सिंह, हरीश सिंह, किरण शर्मा, मधु खरवार, परमानंद सिंह आदि रहे।

मीरजापुर में भी मनाया गया जन्मदिन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में नगर मंडल पश्चिम भाजपा के कार्यकर्ताओं मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जयसवाल के नेतृत्व में भैसहीया टोला, अग्रवाल कालोनी, लाठी वाली गली में वहां के निवासियों के साथ झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पालिका अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने कहा आज भारत के विकास को समर्पित नरेन्द्र मोदी जी की जीवन सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है। हम सभी भाग्यशाली है कि नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधान सेवक इस देश को मिला है। मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, सभासद अलंकार जायसवाल, राजेश सोनकर, शिव कुमार सिंह पटेल, अनीता जोशी, नरेश जायसवाल, सूर्य नारायण मौर्य, गोवर्धन यादव, टीटू यादव, शिव नाथ बिंद, शिवपाल कनौजिया, सुरेशं मौर्य नगर मंत्री पश्चिम भाजपा प्रशांत पांडेय, बासु कुमार, मनीष विश्वकर्मा, आईटी सेल सदस्य शनि जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!