fbpx
Uncategorized

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में सरकार के खिलाफ दहाड़े कांग्रेसी

चंदौली। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ आवाज मुखर की। जिले के सभी ब्लाकों में पेट्रोल पंपों पर धरना और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। महंगाई पर लगाम न लगने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी व्यापक उत्साह दिखाया और आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पेट्रोल पंप पर धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, भाजपा के शासनकाल में देश में महंगाई, आर्थिक मंदी व बेरोजगारी बढ़ी है। आज आमजन बेहाल है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ती ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार का महंगाई पर नियंत्रण नहीं रह गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों का सर्वाधिक असर मध्यम और गरीब वर्ग पर पड़ रहा है। इस दौरान मधु राय, यूथ कांग्रेस प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे। पीडीडीयू नगर में शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर के एक पेट्रोल पंप पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की और बढ़े मूल्यों को वापस लेने और बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार कोविड महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से अधिक हो गए हैं। इस दौरान रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, सतीश बिंद, बृजेश गुप्ता, अशोक यादव, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, अकील अहमद, मुजाहिद अख्तर, विजय गुप्ता रहे। सकलडीहा में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। बृजेश सिंह, उमेश सिंह, रितुराज गुप्त, धर्मेन्द्र चाौबे, राहुल वर्मा, सुनील पांडेय, शिवदास जायसवाल, आदि उपस्थित रहे। चकिया में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोल्हिया गांव के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकांत पाठक, अमन उपाध्याय, हरिहर प्रसाद, विनोद सिंह, नारेन्द्र सिंह, चकिया नगर अध्यक्ष विनोद सिह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!