fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : करेंट से किसान नेता की मौत, मोबाइल चार्ज करते समय लगा झटका

चंदौली। सकलडीहा थाना के अवाजापुर गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह उर्फ मनमन (50 वर्ष) की करेंट की चपेट में आने से रविवार की सुबह मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही किसानों में शोक व्याप्त हो गया। मोबाइल चार्ज करते समय करेंट की चपेट में आ गए।

 

मनमन सिंह रविवार की सुबह मोबाइल चार्जर प्लग में लगा रहे थे। इसी दौरान चार्जर में अचानक करेंट प्रवाहित होने लगा और उन्हें जोर से झटका लगा। इससे अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर आननफानन में सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। किसान नेता की पत्नी प्रियंका सिंह की मौत दो साल पहले ही हो चुकी है। एक पुत्र राज रोशन सिंह है। मनमन सिंह की मौत का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Back to top button
error: Content is protected !!