fbpx
चंदौलीहेल्थ

Chandauli News : चंदौली में मिले कोरोना के छह नए केस, छह स्वस्थ

चंदौली। जिले में कोरोना मरीजों के लगातार मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं छह लोगों के स्वस्थ होने की सूचना रही। जिले में एक्टिव केस की संख्या 37  है। कोरोना जांच के लिए 71 सैंपल लिए गए।

 

संक्रमितों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। ये क्रमशः शहाबगंज, नियामताबाद, धानापुर व चकिया ब्लाक के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 18562 केस मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 37 है। अब तक 18139 स्वस्थ हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!