चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

कल चंदौली आ रहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, अस्पताल, आंगनबाड़ी व स्कूल का करेंगी भ्रमण, साढ़े चार घंटे का कार्यक्रम

चंदौली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर चंदौली आ रही हैं। नौगढ़ में लगभग साढ़े चार घंटे बिताएंगी। इस दौरान नौगढ़ सीएचसी, अमदहा आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल का भ्रमण करेंगी। वहीं चंद्रकांता वन विश्राम गृह भी जाएंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप देने में प्रशासन जुटा रहा।

राज्यपाल का हेलीकाप्टर सुबह 10ः 40 बजे नौगढ़ में बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से कार से नौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाएंगी। यहां राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लगाए गए स्टाल का अवलोकन करेंगी। वहीं लाभार्थियों को वनपत्र का वितरण करेंगी। इसके बाद आंगनबाड़ी के कार्यक्रम में भाग लेंगी। वहीं आदिवासी लाभार्थियों में रेड क्रास किट का वितरण करेंगी। राज्यपाल यहां से कार से चंद्रकांता गेस्ट हाउस जाएंगी। यहां लंच करने के बाद 2ः05 बजे कार से अमदहा चरनपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्कूल जाएंगी। 2ः40 बजे मंझगाई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचेंगी। राज्यपाल जिले में लगभग साढ़े चार घंटे बीताने के बाद दोपहर 3ः20 बजे नौगढ़ हेलीपैड से सोनभद्र के लिए रवाना होंगी।

Back to top button