ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः सकुशल घर लौटा लापता युवक, मंडल अध्यक्ष व भाजपाजनों ने की मदद

चंदौली। चकिया क्षेत्र के हिनौती उत्तरी गांव निवासी दीपक सिंह का पुत्र अनुराग सिंह सोमवार की सुबह घर से किसी काम के लिए बाहर निकला और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने आसपास खोजबीन करने के साथ रिश्तेदारों से भी जानकारी ली लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने बबुरी थाने में तहरीर दी। साथ ही पीड़ित परिवार भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह से मिला और घटना से अवगत कराया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान विजय सिंह पटेल व बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह, हमराही मनोज सिंह, गौरव यादव ने तत्परता दिखाते हुए युवक की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद युवक दीनदयाल नगर स्थित आलू मिल के पास बदहवास अवस्था में मिला जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। युवक अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!