ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, घटना के बाद मचा कोहराम

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के समीप शनिवार को जीटी रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा (बरहनी) गांव निवासी धर्मराज बाइक चला रहे थे और उनके साथ राहुल विश्वकर्मा भी सवार थे। दोनों बाइक से मुगलसराय की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक आलमपुर गांव के समीप जीटी रोड पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे धर्मराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

 

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर संख्या BR 24 GB 546 को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!