fbpx
चंदौलीनिकाय चुनावराज्य/जिला

Chandauli news: नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष मीरा जायसवाल करेंगी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन

 

चंदौली। समाजवादी पार्टी ने नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मीरा जायसवाल पूर्व चेयरमैन और जनप्रिय नेता स्वर्गीय अशोक बागी की पत्नी हैं। अशोक बागी के निधन के बाद से ही नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। समाजवादी पार्टी ने आखिरी समय पर मीरा जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस तरह नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष पद का चुनाव काफी रोचक हो गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!