fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli news: रावण दहन के दौरान भीड़ में घुसा सांड, शुरू हुई राजनीति, केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब

चंदौली। मुगलसराय में रावण दहन के दौरान भीड़ में आवारा सांड घुस गया। इससे कुछ समय के लिए अफरातफरी जैसा माहौल हो गया। इस पर बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर रावण दहन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने सफाई दी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश ऐसा है जहां योगी सरकार बेसहारा पशुओं के संरक्षण पर शानदार काम कर रही है। बेसहारा पशुओं के लिए गोसंवर्धन केंद्र बने हैं। इनके संरक्षण व पालन के लिए सरकार पैसे दे रही है। गाय पालने वालों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। मुगलसराय की घटना को देखवाया जाएगा। दरअसल, मंगलवार की शाम मुगलसराय में रावण दहन का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. पांडेय ने रावण का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ थी। उसी दौरान भीड़ में एक सांड घुस गया। इससे भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति संभाली।

 

Back to top button
error: Content is protected !!