fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में घर में सो रही महिला के साथ दुराचार कर फरार हुआ आरोपित गिरफ्तार

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के साथ गुरुवार की देर रात गांव के ही एक युवक ने उस समय दुराचार किया जब वह अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। पीड़िता का पति इंदौर में नौकरी करता है। महिला ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि वह रोजाना की तरह दो छोटे बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात मौका देखकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और मारने पीटने की धमकी देकर अपना मुंह काला किया और आराम से फरार हो गया। डरी-सहमी महिला अगले दिन शहाबगंज थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने शनिवार को आरोपित कांता यादव को उपनिरीक्षक आनंद प्रजापति की टीम ने सेमरा नहर पुलिया के पास से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!