क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: सड़क पर अचानक आया पशु, अनियंत्रित हुई बाइक, डिवाइडर से टकराकर 22 वर्षीय युवक की मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरने के बाद डिवाइडर से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुरवा गांव निवासी मनीष यादव (22) बुधवार को बाइक से चंदौली की ओर जा रहा था। वह जगदीशसराय के समीप पहुंचा ही था कि अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मनीष सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वह डिवाइडर से जा टकराया।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!