fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सपा नेता ने गरमा दिया सकलडीहा प्रकरण, बोले विधायक, सांसद हैं तो किसी का घर गिरवा देंगे?

चंदौली। सकलडीहा में भू माफियाओं ने कानून व्यवस्था को ताख पर रखते हुए जो आग लगाई वह अभी तक सुलग रही है। व्यापारियों ने घर पर जेसीबी चलवा दी गई और विरोध करने पर मारा पीटा गया। घटना से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय नेताओं में आक्रोश है। भाजपा, सपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने तहसील और कोतवाली का घेराव करते हुए आंदोलन की चेतावनी दे डाली। बहरहाल गुरुवार को सपा वरिष्ठ नेता मनोज सिंह काका ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। भू-माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वह और समाजवादी पार्टी इस मसले पर व्यापारियों के साथ है। कहा भाजपा सरकार में अराजकता बढ़ रही है। सांसद, विधायक या मंत्री हैं तो किसी का घर लिखवा लेंगे और कहेंगे कि वह हमारा है। बुल्डोजर चलवा देंगे। यह सरासर गलत है। उन्होंने एसडीएम सकलडीहा प्रदीप कुमार से मुलाकात की और व्यापारियों का पक्ष दमदारी से रखा।

यह भी पढ़ेंः सकलडीहा में भू माफियाओं का तांडव, इन्होंने कहा विधायक जी का मामला है


बीते सोमवार को तहसील प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में रियल स्टेट कारोबारी ने अपनी जमीन पर रास्ते के लिए जेसीबी लगाकर व्यापारियों की दीवार तोड़ डाली। विरोध कर रहे युवक को जमकर पीटा गया। आरोप लगे कि पुलिस महिलाओ को जबरन थाने पर ले गई। हालांकि व्यापारियों के एकजुट होने के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। एक आडियो वायरल हो रहा है जिसमें सकलडीहा कोतवाल शिकायत करने पहुंचे लोगों से कह रही हैं कि एसडीएम के पास जाइए यह विधायक जी का मामला है।

यह भी पढ़ेंः आरोपों पर खुलकर बोलीं सकलडीहा कोतवाल, पति विधायक तो मेरा क्या दोष

बहरहाल इस मामले में पुलिस ने एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में सपा नेता मनोज सिंह काका ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा नेता को देखकर व्यापारियों को काफी बल मिला। उन्होंने पूरे प्रकारण से अवगत कराया।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!