fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : जिले में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी, संवैधानिक संकल्पों की दिलाई शपथ

चंदौली। 75वां गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल कालेज ग्राउंड पर आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं सरकार की मंशा व विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने संवैधानिक संकल्पों की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपना कर्तव्य करके भारत को दुनिया में एक समृद्ध कल्याणकारी और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे। वर्तमान सरकार देश की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। पहले हमारे देश में तीन सौ से अधिक जिले आतंकवाद और नक्सल आतंकवाद की छाया से ग्रसित थे। भाजपा सरकार के शासनकाल में सब जगह कानून का राज पूरी तरह से स्थापित हो चुका है। भारत समृद्धि के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से आज गांव-गांव, कस्बे कस्बे और नगर नगर सौ फीसद लोक कल्याणकारी कार्यों से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से आगे अग्रसर है। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कैंप कार्यालय,कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को अंगवत्रम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झाकियों का प्रदर्शन हुआ और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। इन बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य समारोह में मा. जिला जज सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय और एसके पांडेय,अपर जिला मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button