fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

मिर्जापुर में रंगेहाथ पकड़े गए वसूलीबाज, दो पुलिसकर्मी निलंबित

मिर्जापुर। वाहनों से अवैध वसूली का खेल तो तकरीबन हर जनपद में चल रहा है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष की मुस्तैदी से मिर्जापुर में इसका भंडाफोड़ हुआ। मामला रविवार रात का है। वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रंगेहाथ पकड़ा। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे थाने के पुलिसकर्मियों के कहने पर वसूली करते हैं। चेयरमैन की शिकायत पर एसपी अजय कुमार ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पालिका के नाम पर शहर में ट्रैक्टर, ट्रक, पिकप आदि से अवैध वसूली की जा रही है। रविवार की रात पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल समर्थकों के साथ कहीं जा रहे थे। शास्त्री सेतु पर जाम लगा था। पता चला कि कुछ लोग वाहनों को जबरन रोककर उनसे पैसे ले रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि थाने के पुलिसकर्मियों के कहने पर वह वाहनों से वसूली करते हैं और पूरा पैसा उन्हीं को दे देते हैं। बदले में उन्हें वसूली का कुछ हिस्सा मिलता है। चेयरमेन की शिकायत पर एसपी अजय सिंह ने हेड कांस्टेबल सुलेंदर यादव और कांस्टेबल पंकज यादव चाौकी शास्त्रीब्रिज थाना कटरा को निलंबित कर दिया। कार्रवाई से भ्रष्ट पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!