fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : होली के बाद बढ़ी भीड़, रेलवे ने कसी कमर, स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

चंदौली। होली के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इसको देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। राजगीर, दानापुर एवं गया से आनंद विहार टर्मिनस के लिए 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है।

 

इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 02391 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट होली स्पेशल दिनांक 25 मार्च एवं 01 अप्रैल, 2023 को राजगीर से 20.00 बजे प्रस्थान कर 20.25 बजे बिहार शरीफ, 21.28 बजे बख्तियारपुर, 22.10 बजे पटना जं., 22.43 बजे दानापुर, 23.15 बजे आरा, 00.15 बजे बक्सर, 02.10 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., 05.10 बजे प्रयागराज एवं 07.35 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार टर्मिनस-राजगीर होली स्पेशल 26 मार्च एवं 02 अप्रैल, 2023 आनंद विहार टर्मिनस से 23.30 बजे प्रस्थान कर 06.20 बजे कानपुर सेंट्रल,  09.30 बजे प्रयागराज, 13.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 14.45 बजे बक्सर, 15.45 बजे आरा, 16.10 बजे दानापुर, 16.30 बजे पटना जं., 17.20 बजे बख्तियारपुर एवं 17.58 बजे बिहार शरीफ रूकते हुए 19.10 बजे राजगीर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट होली स्पेशल: गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट होली स्पेशल दिनांक 19, 26 मार्च एवं 02 अप्रैल, 2023 को दानापुर से 07.30 बजे प्रस्थान कर 08.10 बजे आरा, 09.05 बजे बक्सर, 10.30 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., 13.45 बजे प्रयागराज एवं 16.30 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए 00.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार टर्मिनस-दानापुर होली स्पेशल 20, 27 मार्च एवं 03 अप्रैल, 2023  आनंद विहार टर्मिनस से 05.00 बजे प्रस्थान कर 12.20 बजे कानपुर सेंट्रल,  13.35 बजे प्रयागराज, 17.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 18.30 बजे बक्सर, 19.30 बजे आरा रूकते हुए 20.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03617/03618 आनंद विहार टर्मिनस-गया-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट होली स्पेशल: गाड़ी संख्या 03617 गया-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट होली स्पेशल दिनांक 21, 23 एवं 25 मार्च, 2023 को गया से 14.15 बजे प्रस्थान कर 15.13 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 15.30 बजे डेहरी ऑन सोन,  15.45 बजे सासाराम, 16.23 बजे भभुआ रोड, 17.20 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., 20.35 बजे प्रयागराज एवं 22.40 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03618 आनंद विहार टर्मिनस-गया सुपरफास्ट होली स्पेशल दिनांक 22, 24 एवं 26 मार्च, 2023 को आनंद विहार टर्मिनस से 07.00 बजे प्रस्थान कर 12.35 बजे कानपुर सेंट्रल, 14.40 बजे प्रयागराज, 17.05 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.53 बजे भभुआ रोड, 18.25 बजे सासाराम, 18.43 बजे डेहरी ऑन सोन एवं 19.03 बजे अनुग्रह नारायण रोड रूकते हुए 20.45 बजे गया पहुंचेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!