प्रयागराज। शिक्षक भर्ती में पैसे लेकर नकल कराने वाले चर्चित गिरोह के दो सदस्यों दुर्गेश सिंह और संदीप पटेल को एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने मलाक हरहर तिराहे से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल एक सीडी और कार बरामद हुई है। पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी। आरोप है कि ये दोनों गिरोह के लिए कैंडिडेट मुहैया कराते थे । गिरोह के सदस्य पैसा लेकर इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराकर परीक्षा पास कराते थे। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े को लेकर काफी बवाल मचा था। परीक्षार्थियों के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी आवाज बुलंद की थी। बाद में इस मामले में सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। चैतरफा आवाज उठने और प्रदेश सरकार के कडे़ रुख को देख पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सरगना डॉ केएल पटेल व कई अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी दुर्गेश सिंह और संदीप पटेल को भी अब दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद शिक्षा माफिया गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम सामने आने के कयास लगाए जा रहे हैं। कई बड़े चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं।
On The Spot
खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।
Read Next
राजनीति
November 4, 2020
मुंबई में हुई गिरफ्तारी, चंदौली में मुखर हुए विरोध से स्वर
क्राइम
October 20, 2020
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, घर में कोहराम
June 22, 2021
चंदौलीः भाजपा उपाध्यक्ष के पुत्र ने साथियों के साथ होटल में मचाया तांडव, कर्मचारियों को पीटा
September 6, 2021
बीएचयू में छात्रों और मेडिकल स्टाफ में मारपीट, मुख्य द्वार बंद कर किया प्रदर्शन
June 7, 2021
अशोक दुबे बने मुगलसराय जीआरपी के नए प्रभारी, जानिए इनके बारे में
February 16, 2022
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने तोड़ी चुप्पी बताया चुनाव लड़ेंगे या बीजेपी में रहेंगे
June 22, 2021
अतिक्रमणकारियों को तीन दिन की मोहलत, पड़ाव से पचफेड़वां तक सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण
November 4, 2020
मुंबई में हुई गिरफ्तारी, चंदौली में मुखर हुए विरोध से स्वर
October 20, 2020
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, घर में कोहराम
April 28, 2022
चंदौली: कैंसर की बीमारी से ग्रसित जवान की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, नम आंखो से दी गई विदाई
August 23, 2021
मिर्जापुरः स्टेडियम की जमीन हथियाने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
January 8, 2022