fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

जयंती पर याद किए गए एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय

चंदौली। एकात्म मानववाद के प्रणेता और महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वां जयंती समारोह सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस दौरान जनपद में विविध आयोजन हुए। पड़ाव पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि में 104 दीपों की दीपमाला बनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया था। उद्यान में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपाजनों ने 104 पौधे रोपित किए। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा उत्तर प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, कैबिनेट मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, विधायक अवधेश राय, जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा , जिलाध्यक्ष चन्दौली अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित रहे।


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने किया माल्यार्पण
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा पंडित जी का सादगी और संघर्षों से भरा जीवन हम सब के लिए प्रेरणा का श्रोत है। इस अवसर पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, महामंत्री कुन्दन, संजय कन्नौजिया ,भानु तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button