चंदौलीराजनीति

चंदौली: हिंदू युवा वाहिनी की नगर इकाई के पदाधिकारी नियुक्त, माल्यार्पण कर किया स्वागत

चंदौली। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक नगर स्थित एक लान में हुई। इसमें नगर इकाई का चयन किया गया। विजय वर्मा को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

संयोजक जीत सिंह, महामंत्री शुभम मोदनवाल, उपाध्यक्ष अनूप कश्यप, सावन गुप्ता, विनय मद्धेशिया, मोनू सिंह बनाए गए। हिमांशु कश्यप संगठन महामंत्री, सूरज मौर्य  मंत्री, चंदन, अविनाश, धवन, प्रिंस, किशन, कोषाध्यक्ष, उमेश गुप्ता  मीडिया प्रभारी, अजय मिश्रा  सदस्य, संतोष, बादल, गोलू, अरविंद, भोलू,  अखिलेश, शशिकांत  नियुक्त किए गए। चकिया प्रभारी व जिला मंत्री सारांश केसरी ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। जिला मंत्री ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी एक हिंदूवादी संगठन है, जिसके संस्थापक गोरक्षपीठाधीश्वर गोरक्षपीठ गोरखपुर व  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी हैं। वर्ष 2002 के अप्रैल माह में श्री रामनवमी पर्व पर योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रवादी नवयुवकों को संगठित कर हिन्दू युवा वाहिनी की आधारशिला रखी थी। इसे आगे ले जाना हमसभी का दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम मोदनवाल व संचालन सूरज मौर्या ने किया।

Back to top button