fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

चंदौली की छह ग्राम पंचायतों की मतगणना समाप्त, ये बने नए ग्राम प्रधान

चंदौली। प्रत्याशियों के आकस्मिक निधन के चलते चुनाव से वंचित जिले की छह ग्राम पंचायतों में चुनाव के बाद मंगलवार को प्रधान पद की मतगणना संपन्न हुई। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतगणना कार्य तकरीबन तीन घंटे तक चला। रिटर्निंग अफसर ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को ही मतगणना हाल के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।

सकलडीहा ब्लाक के सराय पकवान गांव से दुर्गा प्रसाद पांडेय ने 71 वोट से जीत हासिल की। उन्हें 508 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी सुरेश उपाध्याय को 437 वोट मिले। नौगढ़ के शमशेर पुर में संतोष कोल ने 277 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी सविता कोल को 238 मत प्राप्त हुए। परसहवां में अरुण चेरो ने 230 वोट पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंदी श्यामसुंदर कन्नौजिया को 193 मतों से संतोष करना पड़ा। चहनियां ब्लाक की खंडवारी ग्राम पंचायत की मतगणना में सावित्री गुप्ता ने जीत दर्ज की। उन्हें 601 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भज्जू सिंह चैहान को 409 मत मिले। सावित्री खंडवारी ग्राम पंचायत की अब तक की सबसे कम 25 साल की प्रधान बनी है। सदर ब्लाक के हथियानी ग्राम पंचायत की मतगणना में राजेश कुमार 15 वोट से जीते हैं। उन्हें 945 वोट मिले। प्रतिद्वंदी अरविंद चैहान को 930 मत मिले। नियामताबाद के महाबलपुर ग्राम पंचायत की मगतणना में अर्चना सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरीनाथ पासवान को 470 मतों से हराकर जीत हासिल की। अर्चना को 980 मत मिले तो हरीनाथ पासवान को 510 मत मिले।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!