ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: विक्रम दहिया होंगे चंदौली के नए एएसपी, अनंत चंद्रशेखर का तबादला, बनाए गए एसपी

चंदौली। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पदोन्नत करते हुए जौनपुर नगर के एसपी के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं एएसपी पीलीभीत विक्रम दहिया को चंदौली का नया एएसपी बनाया गया है। शासन स्तर से 34 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

 

आईपीएस अनंत चंद्रशेखर की चंदौली में सदर एएसपी के पद पर तैनाती थी। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कई गुडवर्क किए। स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया था। नए एएसपी विक्रम दहिया के सामने सीमावर्ती जनपद में क्राइम कंट्रोल और तस्करी रोकने की चुनौती रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!