fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में भाजपा पर बरसे ओमप्रकाश राजभर, जानिए क्या-क्या कह डाला

चंदौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हमेशा दबे, कुचले, पिछड़ा और राजभर समाज को बरगलाने का काम किया है। अब तो सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस में इस बात की जंग छिड़ गई है कि सुहेलदेव हमारे पाले में आ आएं। आज से 18 वर्ष पहले कोई सुहेलदेव का नाम तक नहीं जानता था लोग पूछते थे ये कौन हैं। जब सुभासपा ने सुहेलदेव जी बात की और उन्हें अपना आदर्श माना तो सरकार को भी उनकी जयंती मनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। ओमप्रकाश राजभर शनिवार को सकलडीहा ब्लाक के नईबाजार में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोज को संबोधित कर रहे थे।
बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने कहा देश में पत्नियों के लिए लड़ी गई लड़ाइयों का इतिहास लिखा गया। लेकिन राष्ट्र की रक्षा के लिए लड़ने वाले सुहेलदेव के बारे में इतिहासकारों ने कुछ नहीं लिखा। कहा बीजेपी केवल वोट लेने के लिए राजभर के नाम का इस्तेमाल कर रही है। किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान लगभग तीन महीने से धरने पर बैठे हैं। यह गूंगी बहरी सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। योगी की यूपी सरकार में जगह-जगह भ्रष्टाचार हो रहे हैं, लूट, हत्या जैसी वारदातों को रोक पाने में योगी सरकार पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। प्रदेश में सरकार की तरफ से फिल्म सिटी बनाने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार एक नंबर की झूठी सरकार है। ये सिर्फ नौजवानो को बहकाने का एक हथियार है, फिल्म सिटी बनाने से क्या होगा। यदि कुछ करना है तो सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे। इस अवसर पर बबलू राजभर, चंद्रमा राजभर, मनोज राजभर, मनीष राजभर, गुड्डू पासवान, दीवान, सुनील मौर्या, संजय राजभर, इंदु देवी, दीपक राजभर, भोला विश्वकर्मा, रोहित राजभर, आनंद राजभर, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!