fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः दाह संस्कार में गया किशोर गंगा में डूबा, मौत से मचा कोहराम

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बड़गांवा गंगा घाट पर शनिवार की दोपहर दाह संस्कार में गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू करा दी गई। पुलिस ने एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।


सढ़ान गांव निवासी संजय यादव का बड़ा पुत्र 16 वर्षीय अभिषेक गांव के ही वृद्ध की मौत पर दाह संस्कार के लिए ग्रामीणों के साथ बड़गांवा गंगा घाट पर गया था। दाह संस्कार के बाद लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। अन्य ग्रामीणों की नजर डूबते किशोर पर पड़ी तो बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू करा दी। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। परिजनों ने शव का पाोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हालांकि क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण यादव के समझाने के बाद परिजन मान गए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!