fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौली में नामांकन का हुआ श्रीगणेश, सपा के जितेंद्र पहुंचे कलेक्ट्रेट

REPORTER: कार्तिकेय पांडेय

चंदौली। पहले दिन की खामोशी के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को जिले में नामांकन का श्रीगणेश हो गया। चकिया से सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं। इसके पूर्व चकिया में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां से मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां स्वागत के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे।

समाजवादी पार्टी ने एक साल पूर्व बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। इससे समर्थक गदगद हैं। शुक्रवार को चकिया में पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों के साथ मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां काफी देर तक स्वागत का क्रम चला। सपा प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!