ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पुरानी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे, पति-पत्नी की हालत गंभीर, गांव में पहुंची पुलिस

चंदौली। बबुरी थाना के चुरमुली गांव में रविवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया और विधिक कार्रवाई में जुट गई।

 

पुलिस के अनुसार चुरमुली गांव में रामविलास साहनी और गिरिजा साहनी के परिवार के बीच पुरानी रंजिश थी। दोनों पड़ोसी हैं। रविवार को दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इसमें रामविलास साहनी और उनकी पत्नी पूनम को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही गिरिजा साहनी का परिवार फरार है।

Back to top button
error: Content is protected !!