
चंदौली। युवा कांग्रेस चंदौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चाय बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्वी विवेक और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशिनाथ उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष शबीर, आशुतोष, प्रकाश, विकास, नरेंद्र तिवारी, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक पांडेय, संदीप मोदनवाल, महेंद्र, ज्ञान प्रकाश, विवेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। सरकार से युवा नाराज हैं।