fbpx
राजनीतिराज्य/जिलालखनऊ

बिहार में तो नजर आने लगा मोदी मैजिक, जानिए ताजा रुझान

लखनऊ। कयास लगाए जा रहे थे कि अबकी बिहार में एनडीएम की राह मुश्किल है। एग्जिट पोल भी भाजपा और नितीश कुमार को कुर्सी से दूर बता रहे थे। बुधवार को विधान सभा की 243 सीटों के लिए मतों की गिनती शुरू हुई तो रुझानों ने इसकी काफी हद तक पुष्टि भी कर दी। आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन तकरीबन 129 सीटों पर बढ़त बना हुए था। लेकिन दूसरे चक्र की गणना के बाद से पूरी बाजी ही पलटती नजर आ रही है।


बिहार विधान सभा चुनाव के ताजा रुझानों में एनडीए 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन 105 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि आरजेडी अभी भी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में नजर आ रही है। राजद 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए की बात करे तो भाजपा 69 और नितीश कुमार की जदयू 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में कुर्सी की लड़ाई बेहद ही दिलचस्प नजर आ रही हैं। चक्र दर चक्र गणना के साथ ही साफ हो जाएगा कि इस दफा ऊंट किस करवट बैठेगा।

Leave a Reply

Back to top button