
चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं का हाल जाना। उन्होंने सिकंदरपुर, कुदरा और पहाड़पुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर छठ पूजा में सहभागिता की और व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत की और लोक आस्था के इस महापर्व की महत्ता पर चर्चा की। विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विधायक ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
इस दौरान चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, एसडीएम विकास मित्तल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

