
चंदौली। जिले में न्यूरो रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक चंदौली में अब सिरदर्द, माइग्रेन, मिर्गी, लकवा, चक्कर आना, ब्रेन हेमरेज, स्लिप डिस्क, साइटिका और स्पाइनल ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों का आधुनिक इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
क्लिनिक में पीजीआई से जुड़े रहे वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. कुमार आशीष हर मंगलवार को मरीजों को परामर्श देंगे। वे एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) विशेषज्ञ हैं तथा ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी के अनुभवी चिकित्सक माने जाते हैं।
क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के लिए ओपीडी समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 9369610744 नंबर जारी किया गया है।

