fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

विधायक सुशील सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं

चंदौली। सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बभनियांव, कमालपुर, चिलबिली, महुरा प्रथम महुरा द्वितीय, रैथा सहित आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया। केंद्र और राज्य सरकार कीे जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और उसके लाभ को बताया। कहा सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। लोगों से कहा कि किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए सीधे कहिये हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनाकर प्रदेश और देश के निर्माण में योगदान दें। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, बृजेश सिंह गुड्डू, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद निषाद, संतोष तिवारी, धर्मेंद्र बिंद, जितेंद्र, रविंद्र आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!