चंदौली। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को चंदौली पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग मंत्रणा की। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। कहा कि लोकसभा चुनाव आते-आते विपक्षी गठबंधन का कहीं अता-पता नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर अपनी जिम्मेदारी के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि चुनाव आते-आते गठबंधन का कहीं अता पता नहीं रहेगा। सपा, बसपा व कांग्रेस स्वार्थ परख राजनीति करती है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनः देश की बागडोर संभालेंगे। देश की जनता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पसंद करती है। कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता ,पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि तत्पर हैं। सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त हो। कहा कि देश की जनता सरकार के साथ है। इस दौरान विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ, अवधेश सिंह, अरुण जायसवाल, महेंद्र सिंह,शिवराज सिंह आदि उपस्थित थे।