fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

महिला आयोग की सदस्य की लगेगी चौपाल, होगी जनसुनवाई, सुनेंगी आधी आबादी की समस्या

चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या पांच मई को जिले में आएंगी। इस दौरान जनचौपाल व जनसुनवाई में आधी आबादी की समस्या सुनेंगी। साथ ही अधिकारियों को भी शासन की मंशा से अवगत कराएंगी। आयोग की सदस्य के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य का एक दिवसीय कार्यक्रम जिले में लगा है। पांच मई को जिला मुख्यालय आएंगी। इस दौरान जनचौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। साथ ही जनसुनवाई में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों के निस्तारण की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा महिलाओं की समस्याएं भी सुनेंगी। आयोग की सदस्य अफसरों को शासन की मंशा से भी अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या सीधे आयोग की सदस्य को बता सकती हैं। इसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!