चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला
जानिए कौन हैं चंदौली के नए जिलाधिकारी संजीव सिंह, कैसी है कार्यप्रणाली

चंदौली। फतेहपुर से चंदौली के जिलाधिकारी बनाए गए संजीव सिंह 2012 बैच के आईएएस हैं। संजीव सिंह को बतौर जिलाधिकारी फतेहपुर में ही पहली तैनाती मिली थी। इसके पहले संजीव सिंह लखनऊ और हरदोई में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि उन्नाव और शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। संजीव सिंह मूलतः जालौन जिले के निवासी हैं।
जिलास्तरीय अधिकारी प्रतिदिन नौ से 11 बजे तक कार्यालयों में रहकर जनता की समस्या सुनें इसपर संजीव सिंह का जोर रहता है। फतेहपुर डीएम रहते हुए उन्होंने इस व्यवस्था को सुनिश्चत कराने का प्रयास किया। बुजुर्गों की सेवा के लिए इन्हें नीति आयोग के दादी-दादा फाउंडेशन से दादी-दादा गौरव सम्मान प्राप्त हो चुका है।