fbpx
प्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिलालखनऊ

चंदौली, मिर्जापुर सहित 11 जनपदों के डीएम बदले, इन्हें मिली जिलों की कमान

 

लखनऊ। शासन ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। चंदौली, मिर्जापुर, मथुरा, हाथरस, औरैया और बलरामपुर सहित 11 जनपदों के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। डीएम फतेहपुर संजीव कुमार सिंह चंदौली के नए जिलाधिकारी होंगे। ये वर्तमान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का स्थान लेंगे जिनको मथुरा का डीएम बनाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार लक्षकार को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है। ये सुशील कुमार पटेल का स्थान लेंगे। इसके अतिरिक्त श्रुति बलरामपुर की डीएम बनाई गई हैं। जबकि डा. नितिन बंसल को गोंडा से प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है और मार्कडंेय शाही को गोंडा का नया डीएम बनाया गया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!