fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में भाजपाइयों का कमाल, 500 लोगों को पकड़ाया भगवा झंडा

चंदौली। बिना शोर-शराबे के भाजपा नेताओं ने गुरुवार को पार्टी हित में बड़ा काम कर डाला। चंधासी क्षेत्र के छितमपुर में 500 लोगों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसमें बिंद, यादव, दलित वर्ग की महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सबने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की तारीफ की और कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से हमे जो मिला है वह अन्य सरकारों ने कभी नहीं दिया।

छितमपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डा. केएन पांडेय और जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह ने कुशल रणनीति के तहत मुगलसराय विधानसभा में भगवा रंग को और चटख कर दिया। भाजपा में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। डा. केएन पांडेय ने बताया कि सामान्य वर्ग ही नहीं बल्कि पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। यह बताने की आवश्यकता नहीं कि बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीब, अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए जो सराहनीय कार्य किए हैं अन्य सरकारों में उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। लोग स्वतः भाजपा से जुड़ने को आतुर हैं। इस अवसर पर शिवशंकर पटेल, विशाल तिवारी, एसएन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!