fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

जानिए चंदौली के किस ब्लाक में कौन प्रशासक, एडीओ को कमान

चंदौली। जब तक चुनाव नहीं हो जाता सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सहकारिता के पास बतौर प्रशासक ग्राम पंचायतों की कमान रहेगी। यानी गांवों के विकास की चाबी अब इन्हीं के पास रहेगी। सही और गलत की जवाबदेही भी इनकी ही होगी। इन्हें विकास कार्य कराते रहने और कार्यों के बदले भुगतान का अधिकार भी दे दिया गया है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो गया था।

चंदौली के किस ब्लाक का प्रशासक कौन

जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत व सहकारिता को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह को सदर ब्लाक की सभी ग्राम पंचायत, एडीओ सहकारिता राजेश कुमार सिंह को बरहनी ब्लाक, एडीओ पंचायत राजेश कुमार श्रीवास्तव को नियामताबाद, राजेश कुमार सिंह को सकलडीहा, इंद्रभूषण दुबे को चहनियां, आलोक कुमार पांडेय को धानापुर, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को चकिया, अखिलेश कुमार तिवारी को शहाबगंज और प्रेमचंद को नौगढ़ के ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। एडीओ को विकास कार्य कराने के लिए भुगतान के अधिकार दिए गए हैं। उनके हस्ताक्षर से ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के बदले धनराशि का भुगतान होगा। ऐसे में जवाबदेही भी रहेगी। फिलहाल ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, मिनी सचिवालय आदि विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं मनरेगा के कार्य भी जारी हैं। उच्चाधिकारियों की नजर इस पर रहेगी। अनियमितता सामने आई तो प्रशासकों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

विकास कार्यों पर रहेगी नजर
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के कुशल संपादन के लिए सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायतों का दायित्व उनके पास होगा। विकास कार्यों पर नजर रहेगी।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!