fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

जानिए चंदौली में बीजेपी की प्रचंड जीत और सकलडीहा विधान सभा की हार पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय

चंदौली। चंदौली में इस बार भी भगवा रंग चटख हुआ है। चार में तीन सीटें तकरीबन पार्टी झोली में आ चुकी हैं। हालांकि चकिया विधान सभा में जीत की घोषणा अभी बाकी है। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय नेप्रत्याशियों व स्थानीय संगठन को बधाई दी। कहा चंदौली में बीजेपी का जलवा है। सकलडीहा की हार पर कहा कि अलगी दफा और काम कर प्रयास किया जाएगा कि सकलडीहा की जनता भी आशीर्वाद दे।

उन्होंने कहा कि चार में तीन सीटें जीतकर भाजपा डिक्टेंशन के साथ पास हुई है। जनता ने कोरे वादों की बजाए विकास व सुशासन को तरजीह दी है। अखिलेश 403 में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। वे बचपना व कपोल कल्पना में दावा कर रहे थे। उन्होंने भाजपा का नारा सही से पढ़ा नहीं। पार्टी ने सोच ईमानदार व काम दमदार का नारा दिया था। मोदी का यूपी की जनता से कनेक्ट व योगी की कर्मठता जीत का आधार है। उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर में मोदी मैजिक चला है। कांग्रेस व अन्य पार्टियां जीरो अथवा माइनस की स्थिति में हैं। देश मोदी युग में तेजी से आगे बढ़ चला है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व अन्य रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!