fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

जानिए सीएम योगी आदित्यनाथ और चंदौली की महिला प्रधान के बीच क्या हुई बातचीत

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के 10 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से रूबरू हुए। सीएम से संवाद करने वाले प्रधानों में धानापुर ब्लाक की लोकुआं गांव की प्रधान सुशीला देवी भी शामिल थीं। सीएम ने सुशीला देवी से भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में पूछा। साथ ही कोरोना काल में प्रशासन की पूरी मदद करने की अपील की। प्रधान ने भी गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने व गांव के विकास का सीएम को भरोसा दिलाया।

सीएम ने महिला प्रधान से सवाल किया कि गांव का प्रधान चुनकर जनता ने उन्हें पांच साल का समय दिया है। इस अवधि में गांव में क्या-क्या विकास के कार्य करेंगी। उनकी क्या योजना है। सुशीला देवी ने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर तलाशेंगी। बोलीं, गांवों में रोजगार का संकट है। ऐसे में अधिक से अधिक ग्रामीणों को समूहों व मनरेगा से जोड़कर रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगी। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी। मुख्यमंत्री से बात करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 10 प्रधानों को चुना गया था। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से चुनाव जीतने वाली सुशीला भी शामिल रहीं। सीएम ने प्रधानों को विकास का मंत्र दिया। बोले, गांव की जनता के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करें। पात्रों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानों से वैश्विक महामारी से जंग में सहयोग मांगा। कहा, ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही प्रशासनिक मुहिम में कदम से कदम मिलाकर चलें। तभी सफलता मिलेगी। इस दौरान डीएम संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, उपायुक्त स्वतः रोजगार एमपी चाौबे, डीपीआओ ब्रह्मचारी दुबे मौजूद थे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!