fbpx
GK अपडेटचंदौलीराज्य/जिला

जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा पूर्वांचल में मौसम का हाल

 

चंदौली। मौसम को लेकर फिक्रमंद हैं तो निश्चिंत हो सकते हैं। अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वांचल मे मौसम अच्छा रहने वाला है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 23 से 28 डिग्री तक रहेगा। आर्द्रता 80 से 85 फीसद और पूर्व व पश्चिम दिशा से मध्यम गति से हवा चलेगी। ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम औसत तापमान पांच से बढ़कर आठ डिग्री तक रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुचेगा। हालांकि गंभीर रोगियों और कोरोना मरीजों के लिए खतरा टला नहीं है। किसानों को फसल की सही ढंग से देखभाल करने की जरूरत है।

दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ी। पारा गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में धूप तो खिल रही थी लेकिन गलन और ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। मौसन विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका जताई है। इसका पूर्वांचल में भी असर रहेगा। आसमान में कभी-कभी बादल दिखाए देंगे। वहीं तापमान भी बढ़ेगा। इससे हाड़कपाऊ ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। कोहरा भी कम रहेगा।

Leave a Reply

Back to top button