fbpx
GK अपडेटचंदौलीराज्य/जिला

जानिए चंदौली में कैसा रहेगा मौसम, बढ़ेगी गलन और ठिठुरन

चंदौली। किसानों के लिए अच्छी खबर यह कि हाल फिलहाल बारिश नहीं होगी। हालांकि आसमान साफ होने के बाद ठंड में इजाफा होगा। पारा चार से पांच डिग्री नीचे जाएगा। वहीं गलन और कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल करेगी। कड़ाके की सर्दी व कोरोना पाबंदियों के बीच इस बार नए साल की खुशियां मनाई जाएंगी।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार से ही मौसम खराब हो गया था। मंगलवार को 18 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं बुधवार को भी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार गुरुवार से मौसम साफ होगा। आसमान से बादल हटेंगे। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। पारा चार से पांच डिग्री गिर सकता है। इससे रात में लोगों को कड़ाके की ठंड का आभास होगा। 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पांच डिग्री नीचे खिसककर 12 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई थी। खुले आसमान के नीचे रखा धान भींग गया और अनाज में नमी की मात्रा बढ़ गई। इससे क्रय केंद्रों पर अनाज बेचना मुश्किल हो गया है। किसानों को अनाज दोबारा सूखाकर केंद्रों पर ले जाना होगा। मानक के अनुरूप 17 फीसद नमी होने पर ही सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज खरीदी जाएगी।

जानिए कैसा रहेगा मौसम
राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से आसमान साफ होगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।पारा चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क सकता है। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रात में गलन बढ़ जााएगी।हल्का से मध्यम कोहरा का भी प्रकोप रहेगा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा स्वतरू समाप्त हो जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!